महावन: जयपुर बरेली हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, जनहानि होने से टली
मथुरा में जयपुर बरेली एक्सप्रेसवे पार राया अनाज मंडी के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक वाहन गलत दिशा से आ रहा था, जिसके चलते दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कार सवार लोग सभी सुरक्षित बच गए