तानसेन: शादी का झांसा देकर दलित युवती का शोषण, धमकाया और मारपीट की
Tansen, Gwalior | Jul 27, 2026 हजीरा इलाके में एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया गया। आरोपी रवि राठौर के कृष्णा विहार का रहने वाला है, उसने दलित युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। पता चला है कि सोशल मीडिया के जरिये दोनों की पहचान हुई थी। रवि ने युवती को झांसा दिया था कि वो उससे जल्द शादी कर लेगा। जब लड़की ने ज्यादा दवाब बनाया तो रवि ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।