देहरादून: सीएम धामी ने किरसाली बूथ में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात की। इस अवसर पर देहरादून के किरसाली बूथ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।