देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने ईश्वर विहार, देहरादून से एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और 2130 रुपए की नगदी की बरामद
शनिवार शाम 4.15 बजे देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एक सट्टेबाज धर्मवीर पुत्र, स्व. बाके सिंह, निवासी बिजनौर, उत्तरप्रदेश को ईश्वर विहार, रायपुर क्षेत्र देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और 2130 रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।