देहरादून: कोरोना कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आवास को घेरा
स्वास्थ्य विभाग में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित कोरोना कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का यमुना कॉलोनी स्थित आवास को घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को यमुना कॉलोनी के गेट पर रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।