देहरादून: डालनवाला कोतवाली पुलिस ने तपोवन रोड, रायपुर क्षेत्र देहरादून से एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,चोरी का सामान किया बरामद
शनिवार शाम 5.30 बजे डालनवाला कोतवाली पुलिस ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित बाबा की कुटिया मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त सुल्तान अहमद, उर्फ अली, पुत्र जमील अहमद को तपोवन रोड, रायपुर क्षेत्र देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी से सफेद धातु के दो छत्र बरामद किए है। वादी महंत त्रिवेणी दास ने मंदिर में चोरी की शिकायत की थी।