देहरादून: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक
शनिवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारियों और एआरओ को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें और चुनाव आयोग के निर्देश और गाईडलाईन के अनुसार कार्य करें।