जामताड़ा: मनोज कुमार महतो ने ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने संकल्पना दौरे की शुरुआत की
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो जामताड़ा पहुंचे और संगठन मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव दिए। उन्होंने पहली बार संकल्पना दौरे की शुरुआत की, जिसमें वह विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।