भीलवाड़ा: सांगानेर में सनसनी: दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, घर में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाते हुए पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।