बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में सड़क किनारे पेशाब करने पर मारपीट, दो जख्मी
Barh, Patna | Mar 7, 2026 शनिवार को बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में काली स्थान के पास मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर इलाज कराने के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया। जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़ित ने लगभग 2 बजे घटना की पूरी जानकारी दी।