गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिंघड़िया मॉडल शॉप के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।‘बर्थडे गर्ल’ के नाम से चर्चित अंशिका सिंह के गिरोह का एक और शातिर बदमाश पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।