देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 42 स्थित अमृत पार्क कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था की समस्या को लेकर रहवासियों का आक्रोश सामने आया है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या से नाराज रहवासियों ने नगर निगम के प्रति विरोध जताते हुए गंदे पानी में बैठकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। उन्होंने नगर निगम पर अनदेखी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
सीवरेज के गंदे पानी के सड़क पर जमा होने से क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं। अब सवाल यह है कि रहवासियों की परेशानी दूर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब तक कार्रवाई करेंगे और अमृत पार्क कॉलोनी को इस समस्या से कब राहत मिलेगी?
फिलहाल रहवासियों को सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews