बांसगांव: परसौना पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने मालवाहक ऑटो को मारी टक्कर, 7 वर्षीय मासूम की मौत, बाइक सवार दंपती समेत कई घायल
गोरखपुर जनपद के बांसगांव-कौड़ीराम मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार परिवार सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।