पट्टू-धाटू में सजी हिमाचली संस्कृति, लोकनृत्य ने मोहा मन
पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा पट्टू और धाटू पहनकर महिलाओं ने जब लोकगीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा माहौल सांस्कृतिक रंग में रंग गया। रंग-बिरंगे पट्टू, आकर्षक धाटू और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं के सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति ने हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत की सुंदर झलक पेश की तथा स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी दिया।
Kullu, Kullu | Jul 4, 2026