रघुपुरगढ़ फोर्ट विकास को लेकर ऐतिहासिक पहल, 31 अगस्त से पहले बनेगी नई इको टूरिज्म सोसाइटी
आनी में मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रघुपुरगढ़ फोर्ट से जुड़े विवाद और स्थानीय युवाओं की समस्याओं पर समन्वय बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षों से स्वरोजगार कर रहे युवाओं को नहीं हटाया जाएगा, इको टूरिज्म किराये में राहत और बकाया जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। टेंट लगाने पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। रघुपुरगढ़ में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा नौ पंचायतों के सहयोग से 31 अगस्त 2026 से पहले नई इको टूरिज्म सोसाइटी गठित करने पर सहमति बनी।
Kullu, Kullu | Jul 4, 2026