बदलापुर: हैदरपुर में पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव पहुंचा, परिजनों को समझा-बुझाकर कराया गया अंतिम संस्कार
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में गुरुवार की शाम एक मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा लगाई गई सुई से 8 वर्षीय बालक युग यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते भीड़ ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ करते हुए संचालक के घर में आग लगा दी।