बदलापुर: मेढ़ा गाँव में मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूर दबकर हुए घायल
बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा ग्राम पंचायत में मकान निर्माण के दौरान हादसा हो गया। अचानक दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में निलेश निषाद समेत एक अन्य शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों को मलबे से निकालकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।