बदलापुर: शाहपुर आरा मशीन के पास सीमेंट लदी ट्रक पलटी, स्टेरिंग जाम होने से हुआ हादसा, हुई क्षतिग्रस्त
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर आरा मशीन के पास एक सीमेंट लदी ट्रक कि स्टेरिंग अचानक जाम होने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बता दे कि शाहगंज की तरफ़ से बदलापुर की तरफ जा रही सीमेंट लदी ट्रक पलट गई जिसको क्रेन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। फिलहाल ट्रक चालक बाल बाल बच गया।