बदलापुर: सरोखनपुर सब्जी मंडी के पास ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर सब्ज़ी मंडी के समीप रिक्शा की चपेट में आने से महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गाँव निवासी बाइक पर सवार करीब 23 वर्षीय महिला रिंकी घायल हो गई। बाइक चालक महिला के पति धीरज कुमार ने घायल रिंकी को लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।