बदलापुर: हैदरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक की सुई से 8 साल के बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने उसके घर में लगाई आग
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में एक मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा लगाई गई सुई से 8 वर्षीय बालक युग यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते भीड़ ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ करते हुए संचालक के घर में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई.