बदलापुर: मेढ़ा गांव में दो दिवसीय ऐतिहासिक विजय दशमी मेले का आयोजन, पहले दिन निकली भव्य झांकी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा गांव में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक विजय दशमी मेले में गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे राम-लक्ष्मण की भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। वही 10 अक्टूबर को ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता होगा.