हसनपुर: सैदनगली थाने पर हंगामा, रोड पर लगाया जाम, पुलिस ने 28 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी युवक का शव गुरुवार को सैदनगली थाने के आगे रखकर पाकबड़ा मार्ग जाम करने के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव छोटी दमगढ़ी निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र भूरा बुधवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक आकाश पुत्र अमर।