पन्ना: पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट: 21 और 22 अगस्त को भी नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद;कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश।
Panna, Panna | Aug 20, 2026 पन्ना जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने 21 और 22 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियम सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य करेंगे। पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय पर ही हों।