इटावा: सदर इलाके के रोडवेज निगम वर्कशॉप में प्रयागराज कुम्भ के लिए बसों के कायाकल्प की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं
Etawah, Etawah | Dec 1, 2024 सदर इलाके के रोडवेज निगम वर्कशॉप में प्रयागराज में होने वाले कुंभ को लेकर बसों का कायाकल्प किया जा रहा है। रविवार शाम करीब 4 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश सीएस आर्य ने बताया कि दूसरे फेज में 410 बसे भेजनी है मुख्यालय से आदेश मिला है। 181 बसे भगवामय हो चुकी है जबकि 229 बसों का कार्य चल रहा है। 50 नई बसों की डिमांड की गई है।