कन्नौज: जिले में 17 और 18 फरवरी को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 4872 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
कन्नौज जिले में 17 है और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा को लेकर बैठक मंगलवार को की है। परीक्षा को लेकर जिलेभर में 10 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर कुल 4872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधा भी रहेंगी। 2 पालियों में यह परीक्षा संपन्न होगी ।