कन्नौज: स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पाल चौराहा पर स्थित कौशल विकास केंद्र पर वितरित हुए 35 स्मार्टफोन
जनपद कन्नौज के पाल चौराहा पर स्थित कौशल विकास केंद्र पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्नौज वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया दीक्षित के द्वारा पहुंचकर 35 स्मार्टफोन का वितरण किया गया। यह योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत आती है।जिसमें स्मार्टफोन वितरित किए गए।