कन्नौज: नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे राजपाल कश्यप ने मंत्री को लेकर दिया बयान, पीडीए से जुड़ी दी जानकारी।
कन्नौज में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मंगलवार को नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजपाल कश्यप मौजूद रहे। राज्यपाल कश्यप ने मंत्री असीम अरुण को संविदा मंत्री बताते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का दौरान सपा की ओर से चलाए जा रहे पीडीए यात्रा को लेकर भी जानकारी दी है।