कन्नौज: शिवम कश्यप को मिली प्रदेश सचिव युवजन सभा की जिम्मेदारी, नसरापुर स्थित सपा पार्टी कर्यालय पर हुआ सम्मान।
समाजवादी पार्टी के सहयोगी संगठन युवजन सभा में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कन्नौज जिले के रहने वाले शिवम कश्यप को युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। शिवम कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी से उनके चाहने वालों में खुशी है। मंगलवार को नसरापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर शिवम कश्यप का स्वागत किया गया और बधाई दी गई।