कन्नौज: छिबरामऊ में हुई भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवक पहुंचा सपा दफ्तर, मदद मांगी।
कन्नौज के सपा दफ्तर में पहुंचे युवक ने भाई की हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात रखी है। छिबरामऊ निवासी अमित गुप्ता ने कहा उसके भाई की हत्या रुपए के लेनदेन में हुई थी जिसके बाद 5 माह से दर्ज मुकदमे में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवक ने सपा के पदाधिकारियों से मदद मांगी है।