कन्नौज: पीएसएम कॉलेज से नसरापुर तक निकली राष्ट्रीय सेवा योजना की रैली, चलेगा जागरूकता अभियान।
कन्नौज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार को शहर के पीएसएम कॉलेज से नसरापुर तक छात्रों की यह रैली निकली है। प्राथमिक विद्यालय नसरपुर में शिविर का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई है। इस शिविर के दौरान यातायात नियमों और बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ समेत विभिन्न योजनाओं को लेकर 7 दिन तक कार्यक्रम का अयोजन होगा।