टोंक: टोंक के निवाई कृषि मंडी में धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Apr 17, 2026 टोंक के निवाई से बड़ी खबर… निवाई पुलिस ने कृषि मंडी में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है… करीब 10 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे पति-पत्नी और उनके बेटे को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है… बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में करीब 9 करोड़ 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है