मधुबन थाना क्षेत्र के धावा टांड़ की निवासी गुलिया कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात लगभग 8 बजे हुई जब गुलिया घर के बाहर रोड पर निकली थीं। अचानक एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और तुरंत ही फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।