शाहबाद: अरूआपारा में शिक्षा राज्य मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और नवीनीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया
शाहाबाद तहसील की पिहानी ब्लाक में प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय बनावां, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण तथा नवीनीकरण आंगनबाड़ी केंद्र कमालपुर का उद्घाटन किया।