मंडला: ग्राम भरवेली के पीड़ित ने मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी की शिकायत की, कलेक्टर से सुरक्षा मांगी
Mandla, Mandla | May 12, 2026 नैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भरवेली निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एक बजे कलेक्टर से शिकायत की है। आवेदन में पीडि़त ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत ग्राम भरवेली निवासी संजय तिवारी ने की है।