पदमपुर: बारहमासी नहर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेटी शराब की ज़ब्त की, आरोपी मौके से फरार, मामला दर्ज
पदमपुर के बारहमासी नहर पर घमुंडवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पेटी देशी शराब को जप्त किया है।आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी का दौरान कार्रवाई करते हुए बारहमासी नहर पर एक पेटी देशी शराब जप्त की है।आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया आरोपी प्रेम के खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया गया है।