बहेड़ी: नारायण नगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणगला में बीती 26/27 जून की मधरात्रि करीब साढ़े 12 बजे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा देखा गया सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पहचान सुरजीत पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम रोहनिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक शराब पीने का आदी था पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।