डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा में कांग्रेस शक्ति का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत गुरुवार को बालोद जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने डौंडीलोहारा पहुंचकर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा वर्तमान विधायक अनिला भेड़िया के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।