एकमा: एकमा रेलवे स्टेशन से कथित अपहृत युवती सकुशल बरामद
Ekma, Saran | Jul 10, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से कथित अपहरण की गई युवती को पुलिस ने शुक्रवार को एकमा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया।थाना पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व युवती के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई थी।