गोपालगंज: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 30 से अधिक हथियार जब्त: कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के दौरान बोले एसपी स्वर्ण प्रभात।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की तरफ से लगातार हथियार जब्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान करीब 30 हथियार को जब्त किया गया है। लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करने के आरोप में भी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दिया।