अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर पालिका के पास विभिन्न संगठनों द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
अनूपगढ़ नगर पालिका के पास आज गुरुवार दोपहर 12 बजे तक विभिन्न मजदूर संगठनों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अखंड पाठ का भोग भी डाला गया। आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया।