राशमि: पहुंनी-गोपालपुरा चौराहे पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबी को किया गया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के पहुंनी-गोपालपुरा चौराहे पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र वैष्णव ने सोमवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुरा निवासी महेश पुत्र सुरेश रेगर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। जिससे रहागीरों को खासी परेशानियां हो रही थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।