चौथम: मालपा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला हुई घायल
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मालपा निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए पहले चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कई महीनों से विवाद चल रहा था