चौथम: करवा मोड़ में CPI की आयोजित हुई बैठक में राज्य मंत्री ने की शिरकत
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत करुआमोड़ नाट्य कला मंच पर शनिवार को सीपीआई आम कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में सीपीआई के राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय मौजूद थे। इसके आलावा जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, प्रभाशंकर सिंह, रविंद्र यादव, बेलदौर अंचल मंत्री सुरेश सिंह, नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।