संत कबीर नगर के डेवरी गांव में 21 साल से शादीशुदा बुद्धिराम ने अपनी पत्नी फूलमती की शादी प्रेमी अवधेश से शिव मंदिर में कराई। पत्नी के प्रेम प्रसंग और अलग होने के बाद पति ने ऐसा फैसला लिया ताकि दोनों खुश रहें। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना है।