तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्मित टीन शेड का 24 अगस्त को होगा उद्घाटन..
--नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डां रमापति राम त्रिपाठी के कर कमलो द्वारा किया जाएगा..
धनघटा तहसील बार एसोसिएशन, धनघटा के अधिवक्ता बंधुओं के बैठने के लिए नवनिर्मित 7 अदद टीन शेड का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
आमंत्रण पत्र के अनुसार नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। --कार्यक्रम के निवेदक नील मणि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हैंसर बाजार धनघटा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 314 धनघटा ..
Ramapati Ram Tripathi
Neel Mani
Pankaj Chaudhary
#advocate #vakilsahab #neelmani #314Danghata
Ghanghata, Sant Kabir Nagar | Aug 22, 2026