आज़मगढ़: हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर जुमें की नमाज के दौरान शहर समेत जनपद भर में सर्तक रहा पुलिस प्रशासन, पुलिस की रही चौकसी
उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसा तोड़े जाने की घटना के बाद हुए उपद्रव के बाद पांच लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए जनपद की पुलिस ने एतिहातन जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को चौकसी बढ़ा दी। मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस तैनात रही। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने हर मस्जिदों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।