आज़मगढ़: भुजही बाजार से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जहानागंज के भुजही बाजार से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 02.12.2023 को वादी द्वारा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 02 दिसंबर को पिन्टू यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी पेवठा थाना जहानागंज उम्र 25 वर्ष उसकी पुत्री को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारापीटा तथा उसके साथ छेड़खानी किया था। जिसपर FIR दर्ज कर कार्रवाई की गई।