आज़मगढ़: सठियांव बाजार में सड़क हादसा, पैदल जा रहे बलिया निवासी दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के सठियांव बाजार में एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए जिनमे से एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है तो वहीँ दूसरे को मामूली चोटे आई हैं। शुक्रवार को सठियांव बाजार में आजमगढ़-मऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय नंदलाल चौहान बीमारी के इलाज़ हेतु पैसे