आज़मगढ़: अराजीबाग से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त 01 चाकू, 01 कैंची बरामद
शहर कोतवाली क्षेत्र के अराजीबाग से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए। घटना में प्रयुक्त 01 चाकू, 01 कैंची बरामद किया गया है। 08 फरवरी को वादी मुकदमा मोहम्मद फैज पुत्र दरवेश अहमद निवासी आसिफगंज शहर कोतवाली द्वारा स्थानीय कोतवाली पर शिकायत किया गया था कि वादी ने शुभम निवासी ब्रम्हस्थान से एक पालतू कुत्ता खरीदा था जो दूसरे दिन मर गया था।