सहारनपुर में रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की तमाम मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोजेदारों ने अपने गुनाहों से तौबा करते हुए देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। इस बार रमजान के दूसरे रोजे पर जुमे की नमाज होने से लोगों में खास रूहानी एहसास नजर आया।